फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान, अवलोकन बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर अपहरण कर अलीगढ़ में बेचने और फिर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया था।पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बयान भी दर्ज कर लिए थे। वहीं, सोमवार को किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। हालांकि, अभी तक जांच अधिकारी ने बयानों का अवलोकन नहीं किया है। वहीं, सोमवार को इस मामले में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने नगर कोतवाली में अफसरों से मुलाकात की।  गौरतलब है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी गत दो सितंबर को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गर्ई थी। पुलिस ने 24 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया था। बाद में किशोरी के परिजनों को पता चला कि अबुल नाम का युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने अबुल को हिरासत मे लेकर लड़की को अलीगढ़ के जहानाबाद से बरामद कर लिया था। सूत्रों की मानें तो पीडि़ता ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि उसे अबुल ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर खुर्रम नाम के युवक को बेच दिया था। जिसके बाद खुर्रम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि, अब पुलिस इंकार कर रही है कि धारा 161 के बयानों में पीडि़ता ने एक युवक द्वारा दुष्कर्म करना बताया है। जबकि, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र का कहना है कि किशोरी ने उन्हें खुद बताया है कि चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को किशोरी के धारा 164 के बयान दर्ज करा दिए है। बयानों का अभी अवलोकन नहीं किया है। उनका कहना है कि यदि बयानों में किशोरी चारों युवकों के नाम लेती हैं तो चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें