फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम के किसानों ने कई गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान चलाते मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः 16 अक्टूबर को मधुबन बापूधाम में 50 गांवों की महापंचायत की तैयारियां - योजना से प्रभावित छह गांव के किसान सुबह-शाम कर रहे हैं जनसंपर्क, समर्थन को जनप्रतिनिधियों से भी कर रहे हैं संपर्क माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एक समान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर बीते चार माह से आंदोलनरत किसान ने महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी हैं। महापंचायत से पहले किसानों का समर्थन पाने के लिए आंदोलनरत किसानों का जनसंपर्क अभियान जारी है। किसान सुबह-शाम विभिन्न गांव के किसानों से एकजुट होने की अपील कर रहे हैं। समर्थन के लिए आंदोलनरत किसान जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क साध रहे हैं। पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा लेने की जीडीए की कार्रवाई को लेकर किसानों में भारी रोष है। ऐसे में बढ़े मुआवजे को लेकर सदरपुर, मैनापुर, नंगलापाट, याकूबपुर, मोरटा और दुहाई के किसानों का सदरपुर प्राथमिक विद्यालय में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन के अध्यक्ष व किसान नेता सुदीप शर्मा ने कहा कि किसानों के आंदोलन को बड़ी संख्या में समर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान में छह के अलावा बड़ी संख्या में गांव के किसानों ने समर्थन देने की बात कही है। बता दें कि मधुबन बापूधाम योजना के लिए जीडीए ने 1234.13 एकड़ जमीन अधिग्रहित की थी। प्राधिकरण की ओर से किसानों को भू-अर्जन अधिनियम के तहत उस वक्त जमीन का 1100 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया गया था। बाद में कई किसान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट चले गए। फिर कोर्ट के आदेश पर विभिन्न गांव के 76 किसानों को नई भूमि अधिग्रहण कानून के तहत जीरे की ओर से मुआवजा दिया गया। ऐसे में बाकी किसान भी एक समान बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। किसानों की याचिका भी कोर्ट में विचाराधीन है। इस मौके पर किसान नेता महेंद्र मुखिया, बॉस चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, गौरी शंकर, संदीप चौधरी, आशु चौधरी सहित तमाम किसान मौजूद रहे। --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें