फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों में बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में एकजुट हो रही आरडब्ल्यूए

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्कों में बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में एकजुट हो रही आरडब्ल्यूए - विद्युत विभाग ने जल्द ही कनेक्शन न जोड़ा तो हो सकता है विरोध - वसुंधरा के पार्कों में शनिवार को काट दिया गया था विद्युत्त कनेक्शन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। विद्युत विभाग द्वारा वसुंधरा के पार्कों में कनेक्शन काटे जाने से नाराज आरडब्ल्यूए अब एकजुट हो रही है। इस संबंध में विद्युत् विभाग और नगर निगम दोनों को मैसेज भेजा जा चुका है कि जल्द ही कनेक्शन जोड़ा जाए।  दो दिन बाद तक भी कनेक्शन न जोड़े जाने से नाराज आरडब्ल्यूए ऑनलाइन मीटिंग के जरिए सब एक दूसरे से संपर्क कर रहे हैं और जल्द ही नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ट्रांस हिंडन फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि जूम एप के जरिए कई सोसायटी की आरडब्ल्यूए ने आपस में बात-चीत की है। दरअसल विद्युत् विभाग द्वारा जानबूझ कर कनेक्शन काटा जा रहा है ताकि गंगाजल सप्लाई बंद होने से सिंचाई के लिए पार्कों में ट्यृृवबेल न चलाया जा सके, जिसकी वजह से अधिक बिजली खपत होगी। दो दिन बाद तक भी विभाग द्वारा कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में लोगों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है। कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि जलद ही एक टीम नगर निगम और विद्युत् विभाग से मिलेगी ताकि पार्कों की हरियाली बरकरार रहे। विद्युत कनेक्शन काटे जाने से सिंचाई नहीं हो पा रही इसके साथ ही शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिसकी वजह से आपराधिक घटनाएं बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। वसुंधरा सेक्टर-17 निवासी गिरीश शर्मा का कहना है कि अगर बातों से बात नहीं बनती तो वह लोग सड़क पर उतर कर विरोध के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें