कोरोना जांच के लिए तीन नए बूथ शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद।
जिले में कोरोना जांच के लिए तीन नए सैंपल भूत शुरू किए गए हैं । संजयनगर, कमला नेहरूनगर और इंदिरापुरम बूथ शुरू किए गए हैं। सोमवार को कमला नेहरू नगर स्थित सीजीएचएस डिस्पेंसरी पर नई बूथ की शुरुआत की गई।
जिले में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच आनिवार्य है। इसके लिए लोगों की सुविधा के लिए डासना, लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर के स्वास्थ्य केंद्र, एमएमजी अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, ईएसआईसी अस्पताल राजेंद्र नगर, विजयनगर, खोड़ा, वैशाली भोजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपल बूथ की व्यवस्था की गई। अभी तक जिले में 10 सैंपल बूथ और तीन मोबाइल वैन की व्यवस्था की गई थी।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि कमला नेहरूनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय स्कूल के सामने बूथ, इंदिरापुरम और संजयनगर में मोबाइल वैन का लगाई जाएगी। मोबाइल वैन क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्ध लोगों की दोपहर दो बजे तक जांच करेंगी। डीएम ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सोसायटी, कार्यालय और फैक्टरी में आयोजित किया जाएगा।
---
आशुतोष यादव