फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी का निरीक्षण करने गए जजपा विधायक बबली को किसानों ने दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
जजपा विधायक बबली के काफिले को काले झंडे दिखाते किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। धारसूल अनाज मंडी का दौरा करने के लिए गए विधायक देवेंद्र सिंह बबली को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों ने देवेंद्र सिंह बबली को काले झंडे दिखाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के विरोध के चलते पुलिस प्रशासन की तरह से मुस्तैद रहा। इस दौरान किसानों ने कहा कि जनता ने एक लाख से अधिक वोट देकर देवेंद्र सिंह को विधायक बनाया था लेकिन किसान विरोधी कानून आने के बाद भी देवेंद्र सिंह बबली ने उनका साथ नहीं दिया, जिसके चलते उन्होंने विधायक का काले झंडे दिखाकर विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें