फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडकांस्टेबल पर जमीन के नाम पर ५० लाख हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी के गांव बराल निवासी एक व्यक्ति को देहात कोतवाली क्षेत्र में खेती की जमीन दिलाने के नाम पर हापुड़ निवासी एक हैडकांस्टेबल व उसकी पत्नी पर ५० लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि, पूर्व में उक्त आरोपी हैड कांस्टेबल ने भी पीडि़त पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जमीन हड़पने की शिकायत आला अफसरों से की थी।  गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव बराल निवासी नरायन सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि १५ जनवरी २०२० को उसकी मुलाकात हापुड़ निवासी ब्रजलाल पुत्र शेर सिंह व उसकी पत्नी अंगूरी देवी से कराई थी। उस दौरान आरोपियों ने उसे देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव अल्लीपुर गिझौरी के निकट एक जमीन बेचने की बात कही। जिसका सौदा नगर कोतवाली क्षेत्र में अंसारी रोड स्थित एक दुकान पर बैठकर ७० लाख रुपये में तय हुआ था। पीडि़त ने आरोपियों के खाते में पांच बार में ५० लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए थे। आरोपियों ने इकाररनामे में गत ३० अगस्त को बैनामा कराने की बात कही थी। पीडि़त ने गत २८ अगस्त को उनसे बैनामा कराने की बात कही तो आरोपियों ने उसे टाल दिया। ३० अगस्त को भी आरेापियों ने उसे बैनामा नहीं कराया। कचहरी में पहुंचने पर आरेापियों ने उसके साथ अभद्रता की और भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। साथ ही आरोपियों ने ४० लाख रुपये की रंगदारी की भी मांग की है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, गौरतलब है कि आरोपी हैडकांस्टेबल भी पूर्व में उक्त पीडि़त पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए आला अफसरों से शिकायत कर चुका है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें