फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे में दोनों की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  जानकारी के अनुसार ५५ वर्षीय विद्या देवी पत्नी पदम सिंह निवासी ईदगाह रोड मोहल्ला रामनगर अपने ३२ पुत्र महेश के साथ शुक्रवार को बाइक से बुलंदशहर गई थीं। शाम के समय दोनों मां-बेटा बाइक से ही वापस गुलावठी जा रहे थे। बताया गया कि जब दोनों बाइक सवार मां-बेटा मेरठ रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र में सेंट मोमिना स्कूल के सामने पहुंचे तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। बताया गया कि वहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। साथ ही तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें