गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के 138 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमण मुक्त हुए 86 को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में कुल संक्रमित की संख्या 16249 पहुंच गई है। इनमें से 14530 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 80 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को सिर्फ 18 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए हैं, अन्य मरीजों ने होम आइसोलेशन की मांग की है। अभी जिले में 1639 मरीजों का इलाज चल रहा है।