अधिवक्ता के पिता के हत्यारों की एक साल भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी
- विक्रम त्यागी का भी नहीं लगा कोई सुराग
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कचहरी में वकालत करने वाले अधिवक्ता के पिता की हत्या के एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। विक्रम त्यागी की गायब होने के बाद अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। इसके अलावा पूर्व मंत्री के साले की हत्या के विरोध में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
बार सचिव विजय गौड़ ने एसएसपी कलानिधि नैथानी को सौंपकर बताया कि अधिवक्ता अनिरुद्ध चौधरी के पिता की हत्या के एक साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके अलावा बिल्डर प्रवीण त्यागी के गायब होने के बाद अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। बार अध्यक्ष सुनील दत्त त्यागी ने कहा कि पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी एडवोकेट के साले एवं विधायक अजीतपाल त्यागी, एडवोकेट के मामा नरेश त्यागी की हत्या पुलिस के लिए खुली चुनौती दे गए हैं। एसएसपी ने बार पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मामलेे का खुलास किया जाएगा।
----------
आशुतोष यादव