फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी के पास कार से उड़ाया लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप उड़ा लिया। वारदात के दौरान पीड़ित मार्केट से फूल लाने गए थे। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। वहीं, पुलिस चौकी के पास हुई घटना से लोगों में रोष है।    वैशाली सेक्टर-छह में कपिल कौशिक परिवार के साथ रहते हैं। वह एक आईटी कंपनी में अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वैशाली सेक्टर नौ में रहने वाले उनके फूफा का निधन हो गया था। रविवार को उनकी अस्थियों को विसर्जन करने बृजघाट जाना था। इसके लिए फूल खरीदने वह शनिवार शाम करीब सात बजे वसुंधरा सेक्टर-17 की मार्केट गए थे। कार उन्होंने प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। पांच मिनट में ही वापस कार के पास पहुंचे तो कार के पिछली दरवाजे की खिड़की का शीशा टूटा था।सीट पर रखा लैपटाप गायब था। उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस चौकी के पास वारदात होने से पुलिस की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें