फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनगेट की कुंडी काटकर कांस्टेबल के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के कला एंक्लेव में चोरों ने शुक्रवार देर रात कांस्टेबल के घर की मेनगेट की कुंडी काटकर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए।वारदात के दौरान पीड़ित कांस्टेबल परिवार समेत बीमार बहन को देखने के लिए गया था। पड़ोसियों ने मेनगेट की कुंडी कटी देखकर पीड़ित को जानकारी दी। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और खोड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   खोड़ा के कला एंक्लेव में रहीस अली खान पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैँ। इन दिनों उनकी तैनाती नोएडा विकास प्राधिकरण में है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में रहने वाली उनकी बहन बीमार है। नौ अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह परिवार समेत उन्हें देखने के लिए चले गए। शनिवार शाम को पड़ोसियों ने उनके घर के मेनगेट की कुंडी कटी हुई देखी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पड़ोसियों ने रहीस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर वह अलीगढ से चल दिए। रात करीब आठ बजे वह खोड़ा स्थित घर पहुंचे। इस दौरान वह घर के अंदर गए तो देखकर दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने तीन अन्य ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। आलमारी में रखे पत्नी के 13 तोला सोने व चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि चोर बच्चे की गुल्ले तोड़कर उसमे रखे ढाई सौ रुपये भी चोरी कर ले गए। उन्होंने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। इसके बाद खोड़ा थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर खोड़ा नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।  रेकी कर वारदात का अंदेशा, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध पीड़ित ने अपने घर के आगे अपने नाम की प्लेट लगाई हुई है। जिससे साफ जाहिर होता है कि वह पुलिस में हैं। इसके बाद भी बदमाशों ने मेनगेट की कुंडी काटकर पुलिसकर्मी के घर में वारदात को अंजाम दिया। अंदेशा है कि रेकी के बाद पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही पुलिस जांच में घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन  संदिग्ध कैद हुए हैँ। जिसमें करीब तीन बजे आते और साढे तीन बजे जाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि पुलिसके अधिकारी अभी मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें