फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। थाना पुलिस शुक्रवार रात्रि को पलड़ा झाल के पास मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार के ईनामी बदमाश को पकड़ा है। हांलाकि बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पकड़ा गया बदमाश लूट और चालक की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बदमाश से मैक्स गाड़ी , तमंचा और दो कारतूस बरामद किया हैं। बता दें गत 22 सितंबर को एक ट्रक लूटकर चालक का शव क्षेत्र के गांव दीघी में पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने डाल दिया था। मामले में पुलिस ने अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। उसी मामले में ट्रक चालक विवेक कुमार यादव पुत्र राम लखन यादव निवासी शामपुर थाना विधूना जिला औरैया वांछित चल रहा था। पुलिस से बदमाश पर 25 हज़ार का ईनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पलड़ा झाल पर चेकिंग शुरू कर दी। रात्रि करीब दस बजे पुलिस ने एक मैक्स वाहन को जाते हुए देखा और रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने मैक्स गाड़ी खेड़ा गांव की ओर भगा दी। लकिन पहले से सतर्क पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को विवेक कुमार यादव को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया। पुलिस ने मैक्स वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें