फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने हैबिटेट सेंटर के पास से चोरी की बाइक के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर क्षेत्र में वाहन चोरी करने की फिराक में घूम करे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वाहन खोलने के लिए औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।  एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि हैबिटेड सेंटर के पास चौकी प्रभारी नीतिखंड संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देने की फिराक में दो आरोपी घूम रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोनू निवासी मोदीनगर और रोहित निवासी न्यायखंड तीन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से वाहन चोरी करने के औजार बरामद किए हैं। दोनों आरोपी पूर्व में भी कई बार वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पूछताछ में आरोपियों को कहना था कि वह रेकी कर वाहन चोरी करते हैं। इसके बाद वाहन को पार्किंग में छिपा देते हैं। ग्राहक मिलने पर औने पौने दामों पर चोरी के वाहन को बेच देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें