फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फोगाट- सुभाष शर्मा प्रकरण सुभाष शर्मा व अमित बिसला ग्रामीणों के साथ बैठे धरने पर

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे सुभाष शर्मा व अमित बिसला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो हिसार। सोनाली फोगाट-सुभाष शर्मा प्रकरण मामला निपटने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को सुभाष शर्मा और अमित बिसला ग्रामीणों सहित लघुसचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके साथ करीब 8 ग्रामीण मौजूद थे। दोनों का कहना कि जब तक पुलिस प्रशासन मामले में एफआईआर दर्ज कर सोनाली फोगाट को गिरफ्तार नहीं कर लेता, तब तक धरना जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि सुभाष शर्मा व अमित बिसला वीरवार को एसपी बलवान सिंह राणा से भी मिले थे। इस दौरान उन्होंने सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन पुलिस की ओर से संतुष्टीजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने लघुसचिवालय के बाहर धरने पर बैठने की बात कही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें