शिकारपुर। क्षेत्र के गांव दरवेशपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहान सिंह (105) का निधन हो गया। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे अपनी पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जहान सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर अंग्रेजी सेना को छोड़ आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गए थे। विश्व युद्ध के दौरान आजाद हिंद फौज ने जापान के साथ लड़ाई लड़ी थी, जिसमें जापान की हार हुई थी। जिसके बाद अंग्रेजी सरकार द्वारा उन्हें काला पानी की सजा दी गई थी। सात साल की सजा काटकर वर्ष 1939 में वह भारत लौटे थे। उनके निधन पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। कोतवाली पुलिस की टुकड़ी ने उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में ग्राम प्रधान विवेक चौधरी उर्फ बॉबी प्रधान, एसएचओ योगेन्द्र पाल सिंह, मनवीर ङ्क्षसह, अनिल चौधरी, विक्रान्त चौधरी, सतीश सिंह आदि शामिल हुये। मुखाग्रि उनके धेवते नवीन कुमार ने दी।