फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर हत्या के आरोपी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जेल से जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी संजीव ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार एक जून 2019 को नगर के मौहल्ला खेल निवासी फैमुददीन के 15 वर्षीय पुत्र अरमान का नगर के ही चार नाबालिगों ने अपहरण कर लिया था। बाद में उन्होंने मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर जंगल में ले जाकर गला में फंदा लगाकर हत्या कर दी थी और शव को जंगल में ही फेंक दिया था। इस सम्बन्ध में मृतक के पिता की तहरीर पर संजीव पुत्र बाबूलाल समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि चौथे आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसएचओ योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि करीब दो माह पूर्व आरोपी संजीव जेल से जमानत पर छूटकर आया था। उसका पिता हलवाई की दुकान करता है। दुकान पर न बैठने पर घरवालों ने उसे डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर मंगलवार की शाम उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें