फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बच्चे को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय अभिषेक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। बालक खेत पर काम कर रहे परिजनों के लिए पानी लेने जा रहा था। बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुलंदशहर-मेरठ-बदायूं हाइवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसके बाद भी पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है। बुधवार को अहमदगढ़ निवासी संजय हाइवे मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट खेत पर काम कर रहा था। उसी दौरान करीब साढ़े ग्यारह बजे उसका १२ वर्षीय पुत्र अभिषेक पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और वाहन की तलाश की। तब तक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, बच्चे के मरने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों में अहमदगढ़ थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें