फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदु विहार कालोनीवासियों ने किया उपचुनाव के बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीसा कालोनी स्थित यदु विहार कालोनी के निवासियों ने कालोनी को नगर पालिका में मिलाने की मांग की है। इस दौरान मांग पूरी न होने पर उन्होंने उपचुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। कालोनी वासियों ने बताया कि नगर पालिका में न होने से कालोनी में गंदगी और जलभराव के हालात बने रहते हैं। लोगों ने कालोनी के गेट पर विकास नहीं तो वोट नहीं का बैनर भी लटका दिया है। लंबे समय से बीसा कालोनी स्थित यदु विहार कालोनी के लोग कालोनी को नगर पालिका में शामिल करने की मांग करते रहे हैं। कालोनी अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि इसको लेकर कई बार डीएम व अन्य अफसरों से भी मुलाकात की है। न तो किसी अधिकारी ने और न ही किसी नेता ने हमारी मांग पर ध्यान दिया है। बताया कि कालोनी नगर पालिका में शामिल न होने के कारण यहां पर हालात बद से बदहाल है। खाली प्लॉटों में बारिश का गंदा पानी भरा हुआ है। जिसके कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। बताया कि कोरोना के चलते जहां हर तरफ सफाई का संदेश दिया जा रहा है, वहीं, कालोनी में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। रास्तों में गड्ढे बने हुए है। जिनपर निकलना दूभर है। सड़क नहीं बनी है, सिर्फ खडंजा और मिट्टी के रास्ते बने हुए है। कहा कि इस बार कालोनी में व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उपचुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें