फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में छह महीने से नहीं हो रही है अल्ट्रासाउंड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में छह महीने से नहीं हो रही है अल्ट्रासाउंड जांच - प्रतिदिन 25 से 30 महिलाओं को होती है जांच कराने की जरूरत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महिला अस्पताल में छह महीने से अल्ट्रासाउंड जांच बंद पड़ी है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को इधर से उधर भटकने के लिए परेशान होना पड़ता है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है जल्द ही जांच शुरू कराई जाएगी। देश में लॉकडाउन होने के बाद अस्पताल बंद होने से जांच भी बंद हो गई थी। अनलॉक होने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं की संख्या भी बढ़ गई है। इसके बावजूद जांच शुरू नहीं कराई गई। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को भेजा लोनी बुलंदशहर से ट्रांसफर होकर आए रेडियोलॉजिस्ट डा. अशोक कुमार की नियुक्ति सीएमओ के अधीन हुई है। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से उनकी नियुक्ति अस्पताल में कर दी गई थी। तत्कालीन सीएमएस डा. दीपा त्यागी ने उन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल से हटाने के लिए सीएमओ से कहा था। इसके बाद उन्हें जून में लोनी भेज दिया गया था। जबकि जून से पहले लॉकडाउन के कारण जांच बंद पड़ी थी और अब रेडियोलॉजिस्ट न होने से परेशानी हो रही है। गढ़ के रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने के बाद नहीं हुई ज्वाइनिंग अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच में परेशानी को देखते हुए तत्कालीन सीएमएस ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को पत्र लिखकर रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति किए जाने की मांग की थी। इसके बाद गढ़ में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट को  महिला अस्पताल में ज्वाइन करने के आदेश किए गए, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट ने पारिवारिक समस्या बताते हुए ज्वाइन करने से इंकार कर दिया और अभी तक रेडियोलॉजिस्ट न होने से जांच नहीं हो रही है। -------- मेरे पेट में कई दिनों से दर्द हो रहा है। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी थी। एमएमजी अस्पताल में जांच कराने के लिए गई तो वहां बताया गया कि पास में ही कोविड की जांच होती है, इंफेक्शन होने का डर है तो बाहर से आठ सौ रुपये में जांच कराई हूं। संगीता, विजय नगर --------------- डाक्टर ने प्रसव का समय 14 अक्तूबर दिया है। इसके पहले अल्ट्रासाउंड जांच कराने को कहा था, लेकिन अस्पताल में जांच नहीं हो रही है। एमएमजी अस्पताल में जांच कराने गई तो वहां बाहर से कहा गया कि आज मरीज ज्यादा हैं कल आना। इसके बाद बाहर से जांच कराई हूं। चित्रा, घूकना --------------------- अस्पताल में जिन महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत होती है, उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए सीएमओ और उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। डा.संगीता, सीएमएस महिला अस्पताल ------------- अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के लिए सीएमएस का पत्र आया था। शासन को जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। संभावना है कि जल्द ही शासन स्तर से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हो जाएगी। इसके बाद जांच शुरू हो जाएगी। डा. एनके गुप्ता, सीएमओ ------------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें