फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन टेंपो बरामद

विज्ञापन
टेम्पो चोर गिरोह के सदस्य विजयनगर पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित...... गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने टेंपो चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आमिर निवासी कैला भट्ठा और राजकुवर निवासी सरस्वती कॉलोनी साहिबाबाद का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन टेंपो व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑटो सवार दो युवक संदिज्ध हालात में घूमते मिले। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनके पास मौजूद ऑटो चोरी का है। एसएचओ के मुताबिक दोनों आरोपी टेंपो चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते हैं। इसके बाद औने-पौने दामों में उन्हें कबाडिय़ों को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें