फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर का रिश्तेदार बता ट्रैफिक कर्मियों से भिड़ा कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- वीआईपी फ्लीट गुजरने के दौरान रांग साइड आने से रोकने पर युवक ने काटा हंगमा - पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कराया आरोपी, एचसीपी की तहरीर पर केस दर्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित रोटरी गोल चक्कर पर रांग साइड से आने से रोकने पर कार सवार युवक ट्रैफिक कर्मियों से भिड़ गया। आरोप है कि उसने गाली-गलौत करते हुए खुद को कमिश्नर का रिश्तेदार बताया और पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। ट्रैफिक कर्मियों ने पुलिस बुलाकर आरोपी अजय निवासी नोएडा को पकड़वा दिया। ट्रैफिक एचसीपी चरण सिंह की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।............ ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी चरण सिंह का कहना है कि उनकी ड्यूटी मंगलवार सुबह से मेरठ रोड स्थित रोटरी गोल चक्कर पर थी। एयरफोर्स डे होने के कारण रास्ते से वीआईपी फ्लीट गुजर रही थी। ऐसे में ट्रैफिक सुचारू रखने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक कार सवार रांग साइड से आया। रोकने पर वह गलती मानने की बजाय अभद्रता करने लगा और रांग साइड से ही जाने की जिद पर अड़ गया। विरोध करने पर उसने खुद को कमिश्नर का रिश्तेदार बताते हुए रौब झाडऩा शुरू कर दिया और वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। कार सवार का दुस्साहस बढ़ता देख ट्रैफिक कर्मियों ने पुलिस बुला ली, जो उसे हिरासत में थाने ले गई। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि आरोपी नोएडा निवासी अजय है। एचसीपी की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें