फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना का दिखा शौर्य, आकाश में गूंजी राफेल की गर्जना

विज्ञापन
एयरफोर्स-डे फुल ड्रेस रिहर्सल पर करतब दिखाते सारंग हेलीकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एयरफोर्स-डे फुल ड्रेस रिहर्सल: सबहेडः एयरफोर्स डे फुल ड्रेस रिहर्सल में पहली बार शामिल हुआ लड़ाकू विमान राफेल, आसमान में किया शक्ति का प्रदर्शन - स्वदेशी विमान राफेल ने दिखाया दम, रोमांचक करतबों ने खूब बटोरी तालियां, स्वदेशी तेजस्वी भी छाया - टीम सारंग और सूर्य किरण विमानों ने आकाश में दिखाए हैरतअंगेज करतब - कोविड-19 दिखा असर, दर्शकों की संख्या हुई आधी, सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ पालन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आठ अक्टूबर को एयरफोर्स-डे से पहले मंगलवार को हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर हुए फुल ड्रेस रिहर्सल में भारतीय वायु सेना ने धरती और आसमान में शौर्य दिखाया। फुल ड्रेस रिहर्सल में पहली बार लड़ाकू विमान राफेल की आकाश में गर्जना सुनाई दी। जैसे ही आसमान में राफेल ने अपनी शक्ति और क्षमताओं का प्रदर्शन किया, वैसे ही माहौल में रोमांच भर गया। राफेल के साथ स्वदेशी तेजस विमान ने अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं, सुखोई 30 एमकेआई, मिराज 2000, जगुआर, मिग-29, ग्लोबमास्टर और हरक्युलिस विमानों की क्षमता फुल ड्रेस रिहर्सल में देखने को मिली। फुल ड्रेस रिहर्सल में कोविड-19 का असर साफ दिखाई दिया। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ध्यान में रखते हुए लोगों को बैठाया गया। दर्शकों में आम लोगों की जगह वायुसेना जवानों के परिवार के लोगों और एनसीसी कैडेट्स की संख्या अधिक रही। फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते लागू किए गए रूट डायवर्जन के कारण महानगर में विभिन्न मार्गों पर लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। फुल ड्रेस रिहर्सल का मुख्य आकर्षण का केंद्र राफेल विमान रहा। फुल ड्रेस रिहर्सल में सबसे पहले आकाशगंगा पैराट्रूपर्स की टीम ने आठ हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट से समारोह स्थल पर जंप किया। पैराजंपर्स ने स्काई डाइविंग के कई करतब दिखाए। फिर परेड मार्च में वायु सेना के जवान कदमताल करते दिखाई दिए। इसके बाद निशान टोली के मंच के सामने के गुजरते ही सभी जवानों ने सेल्यूट और कार्यक्रम में आए लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया। बृहस्पतिवार को एयरफोर्स-डे पर एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया उत्कृष्ट सेवा के लिए कई जवानों को सम्मानित करेंगे, उसका भी अभ्यास किया गया। वायुसेना दिवस पर तीनों सेनाओं के प्रमुख, पूर्व क्रिकेटर व वायु सेना के ऑनरेरी ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर सहित कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त दिखाई दिए। रूट डायवर्जन के साथ विभिन्न मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ------------------ सूर्य किरण और सारंग ने आसमान में दिखाए हैरतअंगेज करतब फुल ड्रेस रिहर्सल के दिन हुए एयर शो में सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्य किरण विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। सारंग हेलीकॉप्टर ने कई फॉरमेशन के जरिए आसमान में कलाकृतियां बनाई। वही सूर्य किरण विमान की फॉर्मेशन ने लोगों का मन मोह लिया। आसमान में सबसे पहले लड़ाकू विमान मिग-29 और मिराज-2000 करतब दिखाए। अत्याधुनिक मालवाहक हेलीकॉप्टर चिनूक और लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे मंच के सामने से गुजरे। फिर सबसे बड़े मालवाहक विमान ग्लोबमास्टर ने दो सुखोई विमानों के साथ उड़ान भरी। विंटेज विमान टाइगर मॉथ और हावर्ड के साथ डिकोटा नए भी आसमान में कई करतब दिखाए। -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें