फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को जमा करने होंगे नक्शे और शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों को जमा करने होंगे नक्शे और शुल्क - जीडीए वीसी से उद्यमियों ने की वार्ता - पांडवनगर औद्योगिक क्षेत्र में सीलिंग का मामला माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पांडवनगर और हिंडन विहार में उद्योगों पर सीलिंग की कार्यवाही के बाद मंगलवार को जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने उद्यमियों से वार्ता की। उद्यमियों के साथ जीडीए बोर्ड के सदस्य पवन गोयल भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान उद्यमियों को सीलिंग न किये जाने का आश्वासन मिला है लेकि उद्यमियों को अपनी इकाई के नक्शे और शुल्क जीडीए में जमा करना होगा। बात दें कि पांडवनगर औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दिनों पांच उद्योगों को जीडीए ने सील कर दिया था, जबकि चार उद्यमियों को नोटिस जारी किए गए थे। पांडवनगर इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन ने इस मामले में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्यवाही का भी आरोप लगाया था और आंदोलन की चेतावनी दी थी। सोमवार को जीडीए सचिव संतोष कुमार राय से भी उद्यमियों की वार्ता हुई। अब उद्यमियों को अपने नक्शे और शुल्क जीडीए में जमा करना होगा। इस पर एसोसिएशन का कहना है कि सभी उद्यमियों से वार्ता कर की जाएगी। इसके बाद ही शुल्क, नक्शा जमा करने पर निर्णय होगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा सीलिंग के नाम पर पिछ्ले 30 साल से स्थापित औद्योगिक इकाईयों को अनाधिकृत निर्माण वह अन्य कानूनों का हवाला देते हुए सील किया जा रहा है। हाल ही में पांडव नगर इंडस्ट्रियल एरिया में पांच प्रतिष्ठानों में सील लगाई गई है जबकि काफी लोगों का नक्शे व पैसे भी जीडीए के पास जमा है। जीडीए के पास क्षेत्रों का जोनल प्लान भी आज तक तैयार नहीं है। ---- क्या कहते हैं उद्यमी: जीडीए अधिकारियों से दो बार की वार्ता की जा चुकी है। सभी उद्यमियों ने अपना पक्ष रखा है। कई उद्योगों के नक्शे जीडीए में जमा हैं, बाकी पर एसोसिएशन सभी से वार्ता करेगी। - राजेश नागर, अध्यक्ष पांडवनगर इंडस्ट्रियल एरिया ---- नियानुसार सभी उद्यमी अपनी इकाईयां संचालित कर रहे हैं।पांडवनगर और हिंडन विहार अधिकृत क्षेत्र हैं और उद्यमियों के नक्शे भी जमा हैं। सभी उद्यमी नियमों के तहत आगे की कार्यवाही करेंगे। - तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें