फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने किया ग्रीन बेल्ट का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने किया ग्रीन बेल्ट का दौरा - वसुंधरा स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट के सामने ग्रीन बेल्ट का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। नगर आयुक्त ने मंगलवार को वसुंधरा इलाके का दौरा किया। इस दौरान वह गीतांजलि अपार्टमेंट के सामने ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करते हुए लोगों द्वारा किए गए ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना की। उन्होंने लोगों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों को इलाके मेंं व्याप्त समस्याओं को भी बताया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर मंगलवार को अपनी टीम और पार्षद अरविंद चौधरी के साथ वसुंधरा पहुंचे। उन्होंने यहां पर गीतांजलि वाटिका का दौरा किया। इस वाटिका का कुछ समय पहले ही गीताजंलि अपार्टमेंट के लोगो ने अपने सोसाइटी के सामने वाली हरित पट्टी का सौंदर्यीकरण किया था। स्थानीय लोगो द्वारा किये गए इस कार्य से नगर आयुक्त काफी प्रभवित हुए और नगर निगम से हर सम्भव सहयोग देने की बात कही । वही नगर आयुक्त के साथ आए जलकल , निर्माण व प्रकाश विभाग के अधिकारियों ने भी लोगो से उनके संबंधित विभागों की समस्याओं के बारे में वार्ता की। पार्षद अरविंद चौधरी ने कहा कि महापौर व नगर आयुक्त द्वारा जन चौपाल लगाकर एक अच्छी पहल शुरू की गई है। इससे जनता नगर निगम से सीधे जुड़ेगी और उन्हें अपनी समस्या बताएगी ।इस मौके पर तपन भारती , डॉक्टर रविन्द्र सिंह , दिनेश कुमार , सुमित चौधरी , भारत भूषण , नितिन त्यागी , राहुल शर्मा , विजय कुमार , सुशील गौतम और अजय रस्तोगी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें