फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
डीआईजी से मिलने पहुंचे लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अपने ही परिवार सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाली नरवाना क्षेत्र की एक युवती पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग मंगलवार को डीआईजी ओपी नरवाल से मिलने पहुंचे। लोगों ने कहा कि युवती पर केस दर्ज होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। डीआईजी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि युवती ने करीब 20 दिन पहले अपने भाई के साले, दो भभियों, वकीलों सहित कुल 12 लोगों पर दुष्कर्म करने व सहयोग करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके कुछ दिन बाद ही गांव की एक दूसरी युवती ने आरोप लगाने वाली युवती, उसके पिता व भाई पर छेड़खानी व मारपीट के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में युवती की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें