फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ा में एसोसिएशन ने चलाया स्वच्छता अभियान 

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा में एसोसिएशन ने चलाया स्वच्छता अभियान  - पानी की मांग को लेकर नुक्कड़ सभा की माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय औषधालय में  रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद लोगों ने झाड़ू लगाकर सफाई की। इससे डिस्पेंसरी में आने वाले मरीजोंं को राहत मिली। वहीं, पदाधिकारियों ने पानी की मांग को लेकर नुक्कड़ सभा भी की।  एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि खोड़ा की डिस्पेंसरी में गंदगी का अंबर लगा हुआ था। इस बारे में कई बार पालिका को शिकायत की गई थी। लेकिन गंदगी साफ न होने पर एसोसिएशन ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा एसोसिएशन ने पानी की मांग को लेकर प्रेम विहार में नुक्कड़ सभा में  लोगों को पानी का महत्व बताया। इस बीच लोगों ने एक दूसरे को समाधान कराने के लिए एकजुट होने का संदेश देकर जागरूक किया। बैठक में महिलाओं से लेकर अन्य लोगों ने पानी की मांग पर अपनी समस्या रखकर पालिका से मदद की अपेक्षा की। इस बीच दीपचंद देवतल्ला, शुबला सलूजा, ललित मिश्रा, उमेश सिंह, महेश जोशी, हरिश चंद्र, जीवन रावत, ललित रावत, श्याम सुंदर, प्रज्ञा सिंह ठाकुर, नरेंद्र गोसाई,पंकज पाल,मौजूद रहे।  ------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें