फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर के विरोध में मकाल मालिक से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर के विरोध में मकाल मालिक से मिले लोग - वसुंधरा सेक्टर-10 में मकान की छत पर लगाया जा रहा माबाइल टावर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-10 में एक मकान की छत पर निजी टेलीकॉम कंपनी द्वारा मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। पिछले दो सप्ताह से लगातार स्थानीय लोग इस टावर का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोग सोमवार को मकान मालिक से मिले और उन्हें आगाह किया कि इस तरह नियमों को किनारे रखते हुए टावर लगाना गलत है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामदास अग्रवाल ने बताया कि मकान मालिक से मिलकर स्वास्थ्य के ख़तरनाक रेडिएसन उत्सर्जित करने वाले टावर एक सप्ताह में हटाने के लिये विनम्रतापूर्वक आग्रह किया गया। इसके साथ ही  हिदायत भी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर टावर नहीं हटा तो इसके लिए और भी कड़े क़दम रेजिडेंट्स उठा सकते हैं। टावर विस्थापन को लेकर हुई वार्ता में प्रधान रामदास के साथ संजय गहलोत, अरुण गुप्ता, बब्बर, अनिल दुवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें