पार्क में धार्मिक कार्यक्रमों के लिए जगह न छोड़ने का आरोप
-वैशाली सेक्टर-4 के पार्क का मामला, वीसी को भेजा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
वैशाली सेक्टर-4 के पार्क में धार्मिक कार्यक्रमों के लिए जगह न छोड़ने के आरोप पर जीडीए वीसी को पत्र लिखा गया है। शिकायतकर्ता ने मामले में संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है। पार्क में जबरदस्ती बदलाव करने का आरोप लगाया गया है।
वैशाली काली बाड़ी कल्चरल एसोसिएशन के एम.एम.शाह का कहना है कि सेक्टर-4 में जीडीए का एक पार्क है। इसमें प्रत्येक वर्ष मेले समेत अन्य प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता था। लेकिन अब कुछ लोगों ने पार्क में बाउंड्रीवॉल से तीन-तीन मीटर आगे पेड़ लगा दिए हैं। इससे आयोजनों में दिक्कत होगी और फिर हरियाली को भी नुकसान होगा। इस पार्क के अलावा वैशाली में धार्मिक आयोजन के लिए खुली जगह नहीं बची है।
-------------------------
सुमित कुमार