माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के बिहारी मार्केट के पास एक युवक से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट ली। पीड़ित युवक शोर मचाते हुए कुछ दूर बदमाश के पीछे भागे लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
राकेश पंचपांडे बैन रोड शिप्रा सन सिटी में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह सुबह करीब साढे दस बजे बिहारी मार्केट की ओर गए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार एक युवक आया। उन्हें लगा कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई है इससे वह उनकी तरह आ रहा है। इसी दौरान आरोपी बाइक सवार उनके गले से चेन लूटकर भागने लगा। पीड़ित ने कुछ दूर पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने में तहरीर देने की बात कही। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।