फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बाइक व नगदी लूटी,  मुकदमा चोरी में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र के गांव अकरवास कनैनी निवासी ऊधम सिंह  पुत्र सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले करीब २ माह से अलीगढ़ के कासिमपुर पावर हाउस मैं जॉब करता है। शनिवार रात करीब दस बजे बाइक द्वारा अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहा था । रास्ते में गांव मोरजपुर के पास स्थित पुलिया पर पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक में साइड  मार कर गिरा दिया और गाली गलौज के बाद तमंचा की नोक पर बाइक, दो मोबाइल, बैग और दो हजार रुपए लूट लिए और पिटाई कर हाथ पैर बांध कर सड़क के किनारे खाई में डालकर अहमदगढ की तरफ फरार हो गए। किसी तरह हाथ पैर खोल गांव मोरजपुर में युवक के पास पहुंचा। युवक ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त को साथ लेकर रानीवाला चौराहा तक बदमाशों का पीछा किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीडि़त ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने धाराओं में खेल कर मुकदमा चोरी में दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी शिकारपुर गोपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें