फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाए बिना समस्या का कर दिया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाए बिना समस्या का कर दिया निस्तारण - शिखर एंक्लेव के लोगों ने छत पर अवैध निर्माण को लेकर की थी शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा, सेक्टर 15 स्थित शिखर एनक्लेव के सी ब्लॉक की कॉमन छत पर किये जा रहे अतिक्रमण के ख़िलाफ़ आवास एवं विकास परिषद को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। निवासियों द्वारा आविप को कॉमन छत पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई थी। ताकि भविष्य में यहां अतिक्रमण को बढ़ावा ना मिले। वहीं इस पूरे मामले में अधिकारी ने समस्या का निस्तारण किए बिना ऑनलाइन निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी है। सोसायटी निवासियों का आरोप है कि आवास एवं विकास परिषद द्वारा इस अतिक्रमण को हटाए बिना ही जन सुनवाई पोर्टल पर फ़र्ज़ी आख्या लिखकर निस्तारण कर दिया कि *आवंटी द्वारा छत पर किया गया अतिक्रमण हटाया जा चुका है* जबकि यह अतिक्रमण आज भी मौजूद है। शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता का कहना है कि  आवंटियों द्वारा छत पर स्प्लिट एसी की यूनिट लगायी गई है। बरसात में इन स्प्लिट एसी की यूनिट के चलते करंट दौड़ता रहता है कई बार बच्चे इसकी चपेट में आने से बचे हैं। ऐसे में इस शिकायत के प्रति अधिकारियों को गंभीरता दिखानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें