वैशाली में मेंटेनेंस की वजह से तीन घंटे की बिजली कटौती
- मौसम खराब न रहने से कर्मचारियों को रही आसानी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
वैशाली में बिजली के तार बदलने को लेकर सेक्टर-4 में रविवार को तीन घंटे की बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल हो गया। बिजली कटौती से स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लास में दिक्कत हुई। तो ऑफिस का काम करने में लोगों को इंटरनेट की परेशानी झेलनी पड़ी। विभाग की तरफ से सुबह आठ से 11 बजे के बीच शटडाउन लिया गया।
एसडीओ वाईपी शर्मा ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा दो से पांच अक्टूबर तक वैशाली सेक्टर चार में सुबह सात से 10 बजे तक शटडाउन तय है। योजनानुसार कर्मचारी विभिन्न जगहों पर तार बदलने का काम कर रहे हैं। मेंटेनेंस के बीच कई जगह पर तार बांधने और खींचने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं सुबह आठ से 11 बजे के बीच शटडाउन ने लोगों के लिए पानी की दिक्कत ज्यादा बढ़ा दी। आरोप है कि विभाग की लापरवाही से लोगों को पानी नहीं मिला और उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च कर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। बता दें यहां पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कट लिया जा रहा था। जो कि रविवार को सिर्फ 11 बजे तक ही लिया गया। इससे निवासियों ने भी राहत की सांस ली।
------------------------------
सुमित कुमार