फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवान की लोजपा में पहले दिन सौ लोगों ने ली सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
पासवान की लोजपा में पहले दिन सौ लोगों ने ली सदस्यता -लोनी रोड भोपुरा में जिला अध्यक्ष का कार्यालय खुला माई  सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी का रविवार को टीएचए में पहले जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार और मनोज पाल ने मिलकर फीता काटा। इस बीच पार्टी में गाजियाबाद के करीब सौ लोगों ने सदस्यता ली। यूथ लोजपा के राष्ट्रीय सचिव सुमित प्रताप सिंह ने लोगों को पार्टी के नियमों की जानकारी दी।  जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जनपद में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने और गरीब व असहाय लोगों तक पहुंचने के लिए पार्टी ने कार्यालय खोलने का निर्णय लिया था। पंडित कपिलदेव शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। उनके द्वारा पार्टी की नीतियों से सभी लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर रामविलास पासवान और चिराग पासवान के हाथ मजबूत करने का निर्णय लिया। इस बीच रिफाकत हुसैन, हरिओम, अजय सिंह, अरुण राणा, रविन्द्र पाल, संदीप, नरेश निठोरा, निशु गुर्जर, धर्मेंद्र मावी, संदीप कसाना, हर्ष, राजीव, बिट्टू चौधरी, निर्मेश गुर्जर, मनीष मावी, मोहित मावी मौजूद रहे।  ----------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें