फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की आज घोषित होगी पहली मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः स्नातक कोर्सेज में बीए, बीकॉम, बीएससी में बंपर रजिस्ट्रेशन, एक सीट पर तीन दावेदार, पहली मेरिट से 10 अक्टूबर तक होंगे दाखिले - महानगर में राजकीय व एडेड कॉलेजों में 9500 सीटें, रहेगी मारामारी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू के सत्र 2020-21 में स्नातक की पहली मेरिट लिस्ट सोमवार पांच अक्टूबर को घोषित होगी। प्रोफेशनल कोर्सेज को छोड़कर पंजीकरण प्रक्रिया में बीए, बीकॉम और बीएससी में बंपर रजिस्ट्रेशन होने से दाखिले की दौड़ कठिन होगी। महानगर के प्रमुख एडेड कॉलेजों में स्नातक कोर्सेज में एक सीट पर तीन से अधिक दावेदार हैं। कॉलेजों में पहली मेरिट से पांच से 10 अक्टूबर तक दाखिले लिए जाएंगे। कोविड-19 के चलते कॉलेजों की ओर से भी दाखिला प्रक्रिया के मद्देनजर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। काउंटरों पर विद्यार्थियों की अधिक भीड़ न हो, इसके लिए सभी प्रमुख डिग्री कॉलेजों ने अतिरिक्त काउंटर बनाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार शाम तक मेरिट आने की संभावना जताई जा रही है। महानगर के माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज की ओर से पहली बार दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गई है। कोविड-19 के बाद बदली परिस्थितियों के चलते विद्यार्थियों को इससे बड़ी मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय स्तर पर बीए की 22000 सीटों पर 56400 आवेदन हुए हैं। फिर बीकॉम की 4600 सीटों पर 17000 और बीएससी की 9463 सीटों पर 16500 आवेदन हुए हैं। ऐसे में बीए, बीकॉम, बीएससी में इस बार मेरिट काफी ऊपर जाएगी। विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरी ओर राजकीय और एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम की 37000 सीटों पर एक लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किए हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और सीबीएसई 12वीं के बंपर नतीजों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले की दौड़ में शामिल है। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें