फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस में लोगों का रुझान, अब आवेदन 30 दिसंबर तक

विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः विभिन्न क्षेत्रों में 8294 छोटे-बड़े बकाएदारों पर 465 करोड़ बकाया, बकाया जमा करने में बड़े बकाएदार आए आगे - ओटीएस के पहले चरण में बड़े बकाएदार आगे आए, जीडीए को होगी करीब 200 करोड़ की आय माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। छूट के साथ बकाया जमा करने की सुविधा लेने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में महानगर के बड़े बकाएदार आगे आए हैं। योजना में लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए शासन ने ओटीएस योजना में आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। योजना के दूसरे चरण में शहरवासियों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन का भी मौका मिलेगा। पहले चरण में आवेदन करने वालों में 90 फीसदी बड़े बकाएदार आगे रहे। ऐसे में पहले चरण में छह माह चली आवेदन प्रक्रिया में जीडीए को करीब 200 करोड़ की आय होने की संभावना जताई जा रही है। ओटीएस योजना में 90 फ़ीसदी बड़े बकाएदारों ने पहले चरण में आवेदन किया है। अब फिर से जीडीए के छोटे-बड़े 8294 डिफॉल्टर के पास छूट के साथ बकाया जमा कराने का मौका है। करीब छह माह से चल रही ओटीएस योजना में छोटे बकाएदारों ने तो रुचि नहीं दिखाई, लेकिन बकाया जमा करने के लिए बड़े बकाएदार आगे आए हैं। लोगों को योजना का लाभ उठाकर बकाया जमा करने के लिए सोशल मीडिया के साथ विभिन्न माध्यमों से फिर से प्रेरित किया। बता दें कि महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में 8294 छोटे-बड़े बकाएदारों पर 465 करोड़ बकाया है। इंदिरापुरम योजना में सर्वाधिक छोटे-बड़े बकाएदार हैं। संपत्ति अनुभाग की ओर से तैयार की गई बकाएदारों की सूची में इंदिरापुरम में 1624 बकाएदारों पर सर्वाधिक 190 करोड़ से अधिक बकाया है। मधुबन बापूधाम योजना में 418 बकाएदारों पर 91 करोड़ बकाया है। ऐसे में बकाएदारों को योजना का लाभ उठाने के लिए फिर से जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जोनवार कार्ययोजना तैयार कर शिविर लगाए जाएंगे। चिड़िया सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि ओटीएस योजना के पहले चरण में कई बड़े बकाएदारों आगे आए हैं। विभिन्न योजनाओं में शिविर लगाकर फिर से लोगों को जागरूक किया जाएगा। -----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें