सोनीपत। गांव हलालपुर के हनुमान मंदिर के पास से सीआईए की टीम ने एक युवक को चोरी की कार व अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पहलादपुर का रहने वाला मोहित उर्फ सोनू है।
सीआईए की टीम में नियुक्त एचसी अजमेर सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात को गांव हलालपुर के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि एक युवक चोरी की कार में अवैध हथियार लेकर यहां से गुजरने वाला है। जिस पर पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास नाका लगा दिया। इसी बीच पुलिस को कार सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह कार को मोडक़र भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। आरोपी चोरी की कार में घूम रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।