फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर पत्नी-बेटे को छोड़कर विदेश भागा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राज नगर एक्सटेंशन महिला ने अपने एनआरआई पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपए की मांग पूरी ना होने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की।............. सिहानी थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली ज्योति गोयल का कहना है कि उनकी शादी मेरठ निवासी अमित कुमार के साथ फरवरी 2006 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे थे। वह 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। बेटे के जन्म के बाद भी ससुरालियों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। पिता की मौत के बाद मां ने 9 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन इसके बाद भी बाकी रकम लाने का दबाव डाला जाता रहा। पीड़िता का कहना है कि पति ने यूएसए जाने के नाम पर उनकी मां से 5 लाख रुपये लिए। रिश्तेदारों के दबाव के चलते 2013 में उसे वह बेटे को यूएसए ले गया वहां जाकर बिजनेस स्थापित करने के नाम पर 50 लाख रुपये मांगने लगा। असमर्थता जताने पर उसे फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे वह बेटे को भारत में छोड़कर यूएसए भाग गया। पुलिस में शिकायत करने पर 2017 में पति उन्हें फिर से यूएसए ले गया। लेकिन इस बार पति ने उसे एक तरह से टैक्सास सिटी में स्थित घर में नजरबंद रखा और बेटे को भी मारने की थी। फरवरी 2019 में पति उन्हें फिर से भारत छोड़ गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ________________ दहेज की खातिर विवाहिता की जान लेने की कोशिश................. गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर निवासी दीपिका का कहना है कि उसकी शादी जनवरी 2019 में पंकज के साथ हुई थी, जिसमें उसके पिता ने 25 लाखों रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 5 लाख रुपये और लग्जरी कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। महिला का कहना है कि उसका पति एक महिला से अश्लील बातें करता था। विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करने लगा। एक बार भगवान पक्ष के लोगों ने उसकी जान लेने की कोशिश की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें