फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी युवक से किसी सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने रकम लौटाने की बजाए पीडि़त से अभद्रता करते हुए हत्या की धमकी दी है। मामले में एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी चतर सिंह पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि वह काफी समय से सरकारी नौकरी के लिए भटक रहा था। उसी समय उसके गांव के शमीम आलम पुत्र बुद्धू सिंह ने आश्वासन दिया कि उसका एक परिचित है। जिसका नाम राशिद पुत्र जाहिद निवासी गांव अड़ौली है। उसकी काफी जान पहचान है और वह उसकी किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी लगवा देगा। जिसके बाद आरोपी ने उसे शातिर आरोपी राशिद से मुलाकात कराई। इस दौरान राशिद ने पीडि़त को आश्वासन दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि किस विभाग में लगवाएगा। पीडि़त से एडवांस में आरोपी ने 15 लाख रुपये मांगे गए। कई ग्रामीणों के सामने यह रकम दोनों आरोपियों को पीडि़त ने सौंप दी। लेकिन, समय बीतने के बावजूद पीडि़त की नौकरी नहीं लगी। जिसके बाद उसे खुद के ठगे जाने की जानकारी हुई। पीडि़त ने इस बाबत आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। जिस पर आरोपी ने उसे रकम लौटाने से इंकार कर दिया। साथ ही उसे रुपयेे मांगने पर अभद्रता करते हुए हत्या की धमकी दी है। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें