फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ आरोपियों ने किया दुष्कर्म, चार माह की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ककोड़ थाना क्षेत्र निवासी एक मजदूर किशोरी के साथ तीन अलग-अलग लोगों के द्वारा अलग-अलग समय पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीडि़ता ने बताया कि वह अब चार माह की गर्भवती है। वहीं, एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी १६ वर्षीय किशोरी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया था कि वह और उसका परिवार गरीब तबके से हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते हैं। पीडि़ता भी गांव निवासी कुछ लोगों के खेत पर मजदूरी कर अपना व परिवार का पेट भरती है। पीडि़ता ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी खेत मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने घर पहुंच कर मामले की शिकायत की। विरोध करने पर आरोपी व उसके पुत्रों ने घर में घुसकर पीडि़ता व उसके माता-पिता के साथ मारपीट की और शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी, इस कारण वह चुप रहे है। आरोप है करीब सात माह पूर्व वह गांव निवासी एक अन्य किसान के खेत पर घास काट रही थी। इस दौरान उसे आरोपी खेत मालिक ने तमंचे के बल पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने पीडि़ता के साथ बीते सात माह में कई बार डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा गत दिनों गांव निवासी एक अन्य आरोपी दूध लेने के बहाने उसके घर में आया और अकेला पाकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, अब पीडि़ता की तबियत खराब हुई तो उसने चेकअप कराया। जहां उसे जानकारी हुई कि वह वर्तमान में चार माह की गर्भवती है। आरोपी उसे हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोट मामले में शिकायती पत्र मिला है, जिसे जांच के लिए थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। मामले की गहनता से जंाच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें