फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने किया सत्याग्रह, कांग्रेस ने रखा एक दिन का उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विपक्षी दलों ने शांतिपूर्वक तरीके से सरकार की नीतियों और बिगड़ी कानून व्यवस्था का विरोध किया। इस दौरान किसी ने सत्याग्रह किया तो किसी ने एक दिन का उपवास रखा। इस अवसर पर पुलिस व खुफिया विभाग भी चौकन्ना रहा। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गांधी जयंती के अवसर पर हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई बेटी और भाजपा सरकार के अत्याचार, किसान विरोधी कानून के खिलाफ गांधी जी की प्रतिमा रख कर मौन रहकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री अमजद अली गुड्डू, अब्दुल रब, दिनेश गुर्जर, राहुल यादव, शुजात आलम आदि मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने गांधी पार्क पर पहुंच कर एक दिन का उपवास रखा। साथ ही हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही कृषि कानून का विरोध किया। साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पीडि़ता के परिवार से मिलने न देने पर सरकार का विरोध किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पौरूष शर्मा आदि मौजूद रहे। साथ ही इस दौरान आम आदमी पार्टी ने भी जिलाध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार में हो रहे महिला उत्पीडऩ के खिलाफ एक दिन का उपवास रखा। इस अवसर पर सचिव शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र शर्मा, मनीषा शर्मा, संगीता अहलावत, संजय मित्तल, मुजाहिद अंसारी, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें