फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर शहरवासियों ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः महानगर में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती - सरकारी विभागों, राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से स्वच्छता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महानगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांधी जयंती पर महानगर में जीडीए, नगर निगम सहित अन्य सरकारी कार्यालयों के साथ राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से हुए कार्यक्रमों में बापू को नमन किया गया। गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संगठनों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ------------------- भाजपाइयों ने दिया स्वच्छता का संदेश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मंडल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छता कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुरादनगर देहात मंडल के राधेश्याम फेस वन में योगेंद्र कुमार ने धूमधाम से गांधी जयंती मनाई। इस सभा में मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी व मुख्य वक्ता अश्वनी शर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सिद्धार्थ विहार, गोकुल धाम, वृंदावन, ब्रह्मपुत्र एंक्लेव निवासियों ने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। गांधी नगर मंडल में मंडल प्रभारी प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में प्रशांत चौधरी, सुभाष शर्मा, हिमांशु लव, तेन सिंह कसाना स्वच्छता अभियान चला। इसके अलावा शालीमार गार्डन मंडल में पप्पू पहलवान, मुरादनगर मंडल में महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, केशव त्यागी और गोविंदपुरम मंडल प्रभारी राजेंद्र यादव ने स्वच्छता अभियान चलाया। ---------------------- सत्य और अहिंसा के सच्चे नायक थे बापू कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के सच्चे नायक थे। सत्य की राह पर चलकर देश से अंग्रेजों को खदेड़ दिया। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अमोल वशिष्ठ, हनीफ चीनी, सलीम सैफी, नीरज कांत राजू, आसिफ सैफी, राम प्रकाश कश्यप, सुनीता चौधरी, ममता सिंह, जाकिर सैफी सहित आदि लोग मौजूद रहे। ---------------- शहर को गंदगी से निजात दिलाने का लिया संकल्प नगर निगम सभागार में हुए कार्यक्रम में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की प्रतिमा पर महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, पार्षद व निगम अधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त ने शहर को गंदगी से आजादी दिलाने का प्रण लिया। महापौर आशा शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को भगवान का स्थान देते हुए गांधी जयंती पर और अच्छा कार्य करने को प्रेरित। -------------------- जीडीए में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का किया गया अनावरण जीडीए परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा और सचिव संतोष कुमार राय ने प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण किया। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए महापुरुषों के देश के निर्माण हेतु किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपिता के जीवन के आदर्शों एवं मूल्यों का अनुसरण करते हुए संस्था के प्रति अपने दायित्व और कर्तव्यों का निर्वहन करने को प्रेरित किया। -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें