फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा पार्षद और पत्नी-बेटे समेत सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- चबूतरे को लेकर पड़ोसी से हुआ था खूनी संघर्ष, युवती व महिला समेत कई घायल माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार रात चबूतरे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने बसपा पार्षद नरेश जाटव समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद व उनके परिजनों के हमले में दूसरे पक्ष की महिलाएं घायल हो गईं, जबिक उनके कपड़े भी फाड़े गए। हालांकि, घटना में पार्षद की पत्नी को भी गंभीर चोट आई है।............ पुलिस ने बताया कि शांति नगर में बसवा पार्षद नरेश जाटव परिवार के साथ रहते हैं। शांति नगर में ही नरेश जाटव की सास रहती है। जिनके घर के सामने सुभाष चंद्र का मकान है। गुरुवार की रात नरेश जाटव की सास का सुभाष चंद के परिवार से घर के आगे बन रहे चबूतरे को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में यह कहासुनी दोनों पक्षों में मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी.डंडे और लात घूंसे चले। इसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों में युवती और महिलाएं भी शामिल है। नरेश जाटव की पत्नी के सिर में भी चोट आई है। खूनी संघर्ष से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विजय नगर थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि इस संबंध में पार्षद समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में पार्षद की सास, पत्नी, बेटा व तीन अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नामजद एक हमलावर राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें