फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का सत्याग्रह, दो मिनट का मौन रख कर दी हाथरस की गुड़िया को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित --- सपा का सत्याग्रह, दो मिनट का मौन रख कर दी हाथरस की गुड़िया को श्रद्धांजलि - लोहियानगर स्थित गांधी पार्क में बैठे सपा कार्यकर्ता माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर सत्याग्रह किया। लोहियानगर स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समीप पार्टी कार्यकर्ता सत्याग्रह करने बैठे। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर हाथरस की गुड़िया को श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष राशिद मालिक, महागर अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। सपा ने प्रदेश में पांच मुद्दों को सत्याग्रह के जरिये रखा। जिलाध्यक्ष राशिद मालिक ने कहा कि हाथरस की बहन को न्याय व दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है और पीड़ितों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि व्यापारी, श्रमिक, अधिवक्ता और विपक्ष का दमन कर सत्तारूढ़ दल द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्याग्रह पार्टी ने सत्याग्रह किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, मनोज पंडित, विक्की सिंह, राजदेवी चौधरी, सौदान सिंह गुर्जर, किशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें