फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर होगा धूल मुक्त, वेस्ट प्लास्टिक से बनेगा शहर का मुख्य प्रवेश द्वार

विज्ञापन
शहर को धूल मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत करते नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः शहर को धूल और प्रदूषण मुक्त बनाने के नगर निगम के अभियान की हुई शुरुआत - धूल को एकत्रित करने के लिए हर वार्ड को दिए जाएंगे 100 बैग - रोजाना हर वार्ड से निकलेगी 500 किलो धूल मिट्टी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शहर को धूल मुक्त और प्रदूषण मुक्त बनाने के नगर निगम के अभियान की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। महानगर को धूल मुक्त शहर बनाने के लिए नगर निगम ने सभी वार्डों में 100 बैग दिए हैं। रोजाना हर वार्ड से 500 किलो धूल मिट्टी को बैग में एकत्रित किया जाएगा। महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने खुद बैग में मिट्टी भरकर अभियान की शुरुआत की। ऐसे ही नगर निगम की ओर से एकत्रित की गई वेस्ट प्लास्टिक से मुख्य स्वागत प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से हर वार्ड को 100 बैग दिए गए हैं, हर बैंक में करीब पांच किलो धूल मिट्टी एकत्रित होगी। ऐसे ही आने वाले समय में बड़ी संख्या में वेस्ट प्लास्टिक से सड़कें बनाई जाएंगी। इंटरलॉकिंग टाइल्स चाबी वेस्ट प्लास्टिक से निर्माण किया जा रहा है। वहीं नगर निगम की योजना भविष्य में वेस्ट प्लास्टिक के जरिए ट्री गार्ड बनाने की। शहरवासियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संदेश देने के लिए नगर निगम की ओर से वेस्ट प्लास्टिक के जरिए शहर का मुख्य द्वार बनाया जाएगा। निगम की ओर से मुख्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए जगह का चयन जल्द किया जाएगा। हर वार्ड से एकत्रित की जा रही धूल के जरिए नगर निगम की योजना उसका इस्तेमाल टाइल्स के निर्माण में करने की है। नंदग्राम स्थित सीएंडएस प्लांट में एकत्रित की जाने वाली धूल मिट्टी के जरिए इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण किया जाएगा। आखिर में महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम के पांचों जोन का दौरा कर कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं। ---------------------
विज्ञापन

शहर को धूल मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत करते नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर - फोटो : Amar Ujala
शहर को धूल मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत करते नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर
विज्ञापन

शहर को धूल मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत करते नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर - फोटो : Amar Ujala
शहर को धूल मुक्त बनाने के अभियान की शुरुआत करते नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें