फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल झील किनारे पड़ा मिला बेड़ीनाग के शिक्षक का शव

विज्ञापन
भीमताल झील से बेरीनाग निवासी मृतक विजय कुमार का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। बेड़ीनाग के ग्राम सभा जमुना नगर निवासी विजय कुमार (33) पुत्र किशन राम का शव बृहस्पतिवार की सुबह 11:30 बजे झील किनारे ठंडी सड़क पर पड़ा मिला। शव के पास से पुलिस को एक बैग मिला है। जिसमें मेडिकल के कागज है। पुलिस ने युवक के फोन से मिले नंबर पर बात की तो पता चला कि है कि विजय कुमार एक संस्थान में कम्प्यूटर शिक्षक थे। पुलिस युवक के परिजनों से वार्ता करने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक झील के पास एक बैग कल से पड़ा हुआ था। पुलिस अंदेशा जता रही है कि विजय ने बुधवार को झील में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

भीमताल झील में मिले युवक के बैग और दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Amar Ujala
भीमताल झील में मिले युवक के बैग और दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भीमताल झील में मिले युवक के बैग और दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Amar Ujala
भीमताल झील में मिले युवक के बैग और दस्तावेजों की जांच करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें