फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने दिया धरना, गुड़िया के लिए मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित --- आप ने दिया धरना, गुड़िया के लिए मांगा इंसाफ गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को लोहियानगर स्थित गांधी पार्क में सांकेतिक धरना दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथरस की गुड़िया के लिए इंसाफ की मांग की है। गांधी जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने हाथरस की गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए साकेंतिक धरना दिया। गाजियाबाद विधानसभा के अध्यक्ष मुकेश प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे। मुकेश प्रजापति ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को जगाने का काम आम आदमी पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से प्रदेश में सरकार नहीं चल पा रही है। कानून व्यवस्था चरमराई हुई हैं और लूट-डकैती की घटनाएं प्रदेश में बढ़ रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथरस में हुई घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी, रजनीश तेवतिया, सतीश कुमार, आरके भास्कर, सुनील, ओमप्रकाश सागर, बिजेन्द्र कुमार, प्रिंयका गगन, सिद्धांत, नितिन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें