फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ मॉडल के लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़कड़ मॉडल के लोगों को मिली राहत - नगर निगम की ओर से पंप लगाकर निकाला गया सड़क का पानी - बृहस्पतिवार को नगर निगम पर तालाबंदी के बाद सुनी अधिकारियों ने समस्या माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। एक सप्ताह से सड़क पर उफन रहे सीवर के गंदे पानी से कड़कड़ मॉडल के लोगों को शुक्रवार को राहत मिल गई। नगर निगम द्वारा पंप सेट लगाकर गलियों का पानी निकाला गया। वहीं अधिकारियों ने यह पंप वहीं रहने दिया और कहा कि जब तक सीवर चालू नहीं हो जाता कड़कड़ मॉडल में ही पंप सेट रखा रहेगा ताकि पानी निकाला जा सके। करीब एक सप्ताह से कड़कड़ मॉडल की गलियों में सीवर का गंदा पानी उफन रहा था। लगातार शिकायतों के बाद जब अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया तो बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने वसुंधरा स्थित नगर निगम पहुंच कर वहां तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। लोगों की नाराजगी को समझते हुए नगर निगम जोनल प्रभारी द्वारा बृहस्पतिवार रात को ही पंपसेट पहुंचा दिया गया जिससे कि रात में ही गलियों से पानी हटाने का काम शुरू हो गया था। पार्षद जयवीर राठौर ने बताया कि नगर निगम की ओर से आश्वासन मिला है कि जल्द ही सीवर चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें