फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में महादानी बनने की लगी होड़ 107 लोग रक्तदान कर बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में महादानी बनने की लगी होड़ 107 लोग रक्तदान कर बने महादानी -अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के सहयोग से लगा शिविर - मुरादनगर में 81 व एमएमजी अस्पताल ब्लड बैंक में 26 यूनिट हुआ रक्तदान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद/मुरादनगर। स्वैच्छिक रक्तदान के दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन जिला एमएमजी अस्पताल एवं मुरादनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुरादनगर में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के सहयोग से 81 महादानियों ने रक्तदान किया। एमएमजी अस्पताल में 26 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। एमएमजी अस्पताल में कार्यवाहक सीएमएस डा. एके सिंह एवं मुरादनगर में विधायक अजीत पाल त्यागी ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत की।  बृहस्पतिवार को कस्बा रोड स्थित रघुनाथ सहाय मेमोरियल स्कूल अग्रसेन मार्केट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर  में विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा रक्तदान जीवनदान है, क्योंकि दान किया हुआ रक्त मरते व्यक्ति को जीवन दे सकता है, हर व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। विधायक ने रक्तदाताओं से मुलाकात की और मानवता के लिए  जा रहे रक्तदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। शिविर में एसएचओ अमित कुमार ने रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्सावर्धन किया। जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल, जिला महामंत्री  संजय त्यागी, अरविंद भारतीय, विनोद जिंदल,राधे कृष्ण अरोड़ा, अमरीश गोयल, नितिन गोयल, संजीव त्यागी, बार एसोसिएशन के महासचिव विजय गौड़, सुनील त्यागी, नगर अध्यक्ष मोहित गर्ग, निखिल मित्तल, अंकित गर्ग, सुशील गोस्वामी, संदीप, अशोक गोयल, सतेंद्र त्यागी, अंशुल रस्तोगी, अमरीश अलंकार, नितिन , संजय गोयल, दीपक गर्ग, दीपके गोयल, अमित गर्ग, हिमांशु जिंदल, पंकज वर्मा, विनोद मिश्रा, रोहताश जाटव, पंकज वर्मा, मोहित त्यागी, पंडित रामप्रकाश, त्रिवेंद्र गुप्ता, जल सरक्षण समिति दीपक गोयल, प्रशांत गुप्ता, मयंक भारतीय, शहजाद चौधरी, त्रिवेंद्र गुप्ता, प्रशांत खटीक, आरिफ चौधरी, आसिफ, संदीप, मुकेश सिंघल, सतीश जिंदल, विपिन सिंघल, मोहित शर्मा आदि का सहयोग रहा। एमएमजी ब्लड बैंक से डा.संदीप पंवार, डा.विनोद कुमार, डा.अभय, सर्वेश श्रीवास्तव, मुनींद्र, विपुल, विशाल पांडे, संघर्ष का सहयोग रहा। -------------- रक्तदान मानवता को समर्पित सबसे बड़ा दान है, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती है, बल्कि युवाओं में नया जोश व उमंग होता है। रक्तदान के लिए जागरूकता बढ़ाने की अधिक आवश्यकता है। अमित कुमार एसएचओ मुरादनगर। ---------- रक्तदान जीवन है, हमें इस बात का अहसास जब होता है, जब कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जुझता है। इसलिए बिना डरे सबको रक्तदान करना चाहिये। जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सके। वीरेंद्र त्यागी। ----------- दूसरे लोगों का अनमोल जीवन बचाने के लिए सभी को रक्तदान करना चाहिये। रक्तदान करने से किसी को डरना नहीं चाहिये। आठवीं बार शिविर में ब्लड डोनेट किया। रामप्रकाश शर्मा। -------- रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। इससे घबराना नहीं चाहिये। दूसरे लोगों की भलाई के बारे में सोचना चाहिये। हम उस वक्त जागते है जब हम अपने किसी को बचाने के लिए खून के इंतजाम के लिए जद्दोजहद करते है। रोहताश कुमार। --------- एक यूनिट ब्लड से चार जिंदगियों को बचाया जा सकता है। बिना डरे हर किसी को रक्तदान करना चाहिये। हमें दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आना चाहिये। पंकज वर्मा। --------- मैं बृहस्पतिवार को 60वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान करने से मानसिक सुकून मिलता है कि मेरा एक यूनिट खून उस इंसान को जीवन दे रहा है जिसे मैं जानता तक नहीं। मैं हर युवा वर्ग से अपील करता हूं कि रक्तदान करें। विनय जैन, न्यू पंचवटी -------- इस बार 21वीं बार रक्तदान किया हूं। मुझे नहीं पता कि मेरा खून किसके काम आ रहा है, लेकिन इतना पता है कि आज रक्तदान कर रहा हूं तो कल किसी न किसी की जिंदगी के लिए एक युनिट खून अहम होगा। राजेंद्र नागर, कौशांबी ---------- हादसे में मेरा पैरा कटा है, हौसला नहीं टूटा है। मैं नौकरी से रिटायर हो गया हूं। 62वर्ष उम्र हो गई है, किंतु आज भी रक्तदान करने के लिए आया हूं और तब तक रक्तदान करता रहूंगा जब तक डाक्टर मना नहीं कर देंगे। अनिल कुमार, कोट गांव ---------- कोर्ट में डयूटी चल रही है। जज से बताया कि रक्तदान करने जा रहा हूं तो जज ने भी कहा कि इससे नेक काम दूसरा नहीं हो सकता। आराम से जाइए, घर से निकलते समय बेटी से कहा था कि अमर उजाला का प्रशस्ति पत्र देखकर कंफर्म कर लिया था कि पहले रक्तदान का तीन महीने पूरा हो गया है। अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें