माई सिटी रिपोर्टर
ग़ज़ियाबाद। गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति ने बृहस्पतिवार को हाथरस की बेटी की आत्मा की शांति के लिए एक यज्ञ किया गया। समिति की सचिव
वंदना चौधरी ने कहां की यह यज्ञ दरिंदगी की शिकार गुड़िया की आत्मा की शांति और उसे इंसाफ दिलाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा सरकार से अनुरोध किया कि उन दरिंदों को उसी जगह पर ले जाकर मौत की सजा दी जाए जिससे कि इस तरह की घटनाएं दौराई ना जा सके। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सफल होगा जब उनके जीवन की रक्षा होगी और उन्हें न्याय मिलेगा। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हैं कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिससे दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। इस यज्ञ में ऋचा सूद, रेखा चौधरी, बबीता डागर, किरण पोपली, गीता, सीमा ,रीता कोहली आदि मौजूद रहे।