(विज्ञापन समाचार)
सबहेडः आईमी कॉलेज के विधि विभाग ने वर्चुअल वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया आयोजन
- छात्र निखिल देवल ने द्वितीय और सचिन व श्वेता ने तृतीय स्थान किया हासिल
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। आईमी कॉलेज साहिबाबाद में विधि विभाग की ओर से वर्चुअल वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज विधि विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बीए एलएलबी और एलएलबी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विषय जर्नलिज्म ऑफ ट्रू एंड न्यू इंडियाः आत्मज्ञान के लिए दृढ़ संकल्प सच्चे और नए भारत की पत्रकारिता संकल्प से सिद्धि तक पर विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में बेबाकी से अपनी राय रखी।
प्रतियोगिता में अपनी वाकपटुता और तर्कों से निर्णायक मंडल पर प्रभाव छोड़ने वाली एलएलबी की छात्रा अक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान छात्र निखिल देवल और तृतीय स्थान छात्र सचिन और छात्रा श्वेता ने हासिल किया। एलएलबी के छात्र निखिल देवल ने कहा कि पत्रकारिता स्वतंत्र होनी चाहिए, किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं होना चाहिए। इसमें भाई भतीजावाद का कोई स्थान नहीं है। एलएलबी की छात्रा शिवानी शर्मा ने कई विधि से संबंधित कानूनी मामलों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना मत प्रकट किया। एलएलबी के छात्र सचिन ने कहा कि पत्रकारिता का अर्थ केवल जागरूक करना ही नहीं, बल्कि उसके माध्यम से हमें जागरूक होना भी होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका संस्थान के वाइस चेयरमैन प्रोफेसर एसपी गुप्ता और डिप्टी सेक्रेटरी ललिता विश्नोई ने निभाई। प्रतियोगिता का संचालन तनुजा तिवारी ने किया।